दुकान के ताले तोड़कर चोरी
नहटौर ।
बंद दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने 5 हजार रुपये की नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। सुबह को दुकान खोलने आने पर चोरी का पता लगा।
मोहल्ला नया बाजार में गांव मंडौरी निवासी संजीव कुमार ने परचून की दुकान खोल रखी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 5 हजार रुपये की नकदी, घी तेल के कनस्तर, बीड़ी सिगरेट के पैक्ट, दाल, चीनी आदि सामान चोरी करके ले गए ।सुबह को दुकान खोलने आने पर चोरी का पता लगा। बताया जाता है कि नगर में बंद दुकानों व मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात से लोगों में खौफ फैला हुआ है। चोर गिरोह सक्रिय होने से लोग परेशान है। एक माह के भीतर दर्जनों चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना पुलिस चोरी की वारदातों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती है। लोगों ने एसपी से चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है।