फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध पशु कटाने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। मोहल्ला बंदूकचियान में मिनी कमेला पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश शुरू कर दी है। हालांकि की अभी तक एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। दबिश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को मुहल्ले में छापेमारी कर अवैध ढंग से संचालित एक मिनी कमेला पकड़ा था। पुलिस को मौके से चार क्विंटल मांस, 21 पशु समेत छुरे, गंडासे व कुल्हाड़ी बरामद हुई थी। छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमेला सीज कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद सहित छह से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तारी का दावा किया है। उधर, कोतवाल राजेेेश चौहान का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
पालिका से लाइसेंस के जानकारी लेेंगे : धनौरिया
धामपुर निवासी एवं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया ने मोहल्ला बंदूकचियान में पकड़े मिनी कमेला पर हमलावर होते हुए कहा कि किसी भी हालत में नगर के अंदर पशुओं का अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने डीएम से गंभीरता के शासनादेशों के अनुरूप इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस संबंध में नगर पालिका से पूछेंगे कि नगर में कितने लोगों को पशु कटान का लाइसेंस निर्गत कर रखे हैं। यदि कोई लाइसेंस नहीं है तो पशु कटान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध कटान बर्दाश्त नहीं होगा : पालिकाध्यक्ष
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने भी पशु कटान के मामले को गंभीरता से लिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी का निर्देशित किया है कि वह पशुओं का कटान अवैध रूप से कतई न होने दे। ऐसा होने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें