फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक टिप्पणी करने वाले मंसूर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंसूर को देहरादून से दबोच लिया है। मंसूर ने वीडियो बनाने के दौरान कमरे में मौजूद साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस मंसूर के साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव झलरा निवासी मंसूर अली ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हिंदू समाज के खिलाफ खूब जहर उगला था। वीडियो बनाने के दौरान मंसूर के अलावा अन्य युवकों की भी आवाज सुनाई दे रही थी। वीडियो में मंसूर ने अपना मोबाइल नंबर भी बताया था। मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी ने शहर कोतवाली में प्रदर्शन करके मंसूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उस पर रासुका लगाने की मांग की थी। हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई ने मंसूर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मंसूर की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस मंसूर को देहरादून से दबोच लाई। पुलिस के मुताबिक देहरादून में मंसूर पुताई का काम कर रहा था। मंसूर ने देहरादून निवासी अपने साथी सद्दाम व अन्यों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें