फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी

Thu, 28 Sep 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद पंहुची पुलिस।
विज्ञापन
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक (केजीएसजी) की सुरेरी शाखा की खिड़की काटकर मंगलवार की रात अंदर घुसे चोर बैंक में रखे कम्प्यूटर, इनवर्टर, पंखा आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण अभिलेख चुरा ले गए। सुबह बैंक में चोरी का पता चलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

   डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बैंक के अंदर घुसे चोरों ने कैश रूम का भी ताला खोलने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। देर शाम तक बैंक के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
  सुरेरी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की शाखा स्थित है। बुधवार को सुबह बैंक खोलने के लिए चपरासी गेट खोलकर अंदर घुसा तो अंदर की तस्वीर देख वह हैरान रह गया। बैंक में रखे सारे कम्प्यूटर गायब थे। पीछे की खिड़की काट दी गई थी। सूचना पर बैंक के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी थोड़ी देर में ही मौक े पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बैंक अधिकारियों ने देखा कि सबी कम्प्यूटर के अलावा, इनवर्टर, पंखे, व अन्य जरूरी अभिलेख भी बैंक से गायब थे। पुलिस ने डागस्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलवाया। लेकिन डागस्क्वाड बी कोई सुराग नहीं लगा सका। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फुटेज में देखा गया कि करीब 23 और 24 वर्ष के दो युवक बैंक को खंगाल रहे थे। दोनों कपड़े से मुहं ढंके हुए और हाथ में दस्ताना पहने हुए थे। दोनों ने बैंक के लाकर को खोलने के लिए काफी प्रयास किया। वे साथ में कई चाभी लेकर आए थे। लेकिन काफी हैरान होने के बाद भी लाकर नहीं कुला तो वे कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरा, कई जरूरी अभिलेख समेट कर फरार हो गए। देर शाम को बैंक के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शाका प्रबंधक सुशील विश्वकर्मा ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि बैंक में चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मौके पर डाग स्क्वायड भी भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दो युवक दिख रहे। घटना के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें