फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को लूटी गई कार के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद, बरेली, मेरठ और उत्तरांखड के लिए भी
विज्ञापन

फोटो
कार लूटने के विरोध पर
किया चालक का कत्ल
पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा, लूटी कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन दिन पहले नूरपुर क्षेत्र में कार लूटकर चालक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाशों ने बताया कि कार लूटने का विरोध करने पर उन्होंने चालक का कत्ल किया था।
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि दस जुलाई को मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव जमनाबाला निवासी फिरोज की बदमाशों ने कार लूटने के बाद नूरपुर क्षेत्र के राजा का ताजपुर के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। नूरपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ बृहस्पतिवार को नूरपुर क्षेत्र में दौलताबाद नहर के पास चेकिंग के दौरान लूटी गई कार के साथ मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव गनरावाला निवासी विकास उर्फ विक्की, उत्तराखंड के जसपुर के गांव सादानपुर निवासी रवि व बरेली के थाना मीरगंज धनेटा हाल निवासी न्यू सैनिक कॉलोनी खरी खेड़ा थाना गंगानहर मेरठ निवासी अजय को दबोच लिया। मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी सुखविंदर भाग निकला।
विज्ञापन

बदमाशों से एक तमंचा व एक चाकू भी मिला। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार ठाकुरद्वारा से नूरपुर के लिए 1800 रुपये में बुक की थी। ताजपुर के जंगल में सुनसान जगह देखकर उन्होंने लघुशंका के बहाने कार रुकवाई। चालक फिरोज से उन्होंने कार से उतरने को कहा तो वह विरोध करने लगा। चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वे कार को मेरठ ले गए।
विज्ञापन

मेरठ में अजय कार बेचने की कोशिश कर रहा था। बाद में उन्होंने तय किया कि मुरादाबाद में कार बेचने पर अच्छे दाम मिलेंगे। वे कार को लेकर मुरादाबाद आ गए। वहां कार नहीं बिकी तो वे कार से बिजनौर होकर मेरठ जा रहे थे। दौलतपुर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ली और वे पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें