फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रशियन पर्यटक से लूट के चौथे आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी पर्यटक से लूट के चौथे आरोपी का कोर्ट में समर्पण
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। हाईवे पर गांव दौलताबाद के पास बीस दिन पूर्व रूसी पर्यटक कोला से नगदी, मोबाइल और बैग लूट के चौथे आरोपी संजू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रूसी पर्यटक कोला साइकिल यात्रा करते हुए नैनीताल से ऋषिकेश जा रहे थे। 19 जून की देर रात्रि हाईवे पर गांव दोलताबाद के पास चार बदमाशों ने उसके दो मोबाइल, लगभग पांच हजार नगद और सामान समेत बैैग लूट लिया था। पर्यटक कोला ने एक बदमाश का स्केच बना दिया था। पर्यटक को आगे की यात्रा करने के लिए गांव दौलताबाद निवासी ताजीम ने 1600 रुपये एकत्र करके दिये थे तो कोला वह स्केच ताजीम को दे गया था। ताजीम ने स्केच के आधार पर बदमाश और उसके अन्य तीन साथियों का पता लगा लिया और थाना कोतवाली देहात में घटना का नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन बदमाशों अंकुश उर्फ बिट्टू, सोनू और जुल्फुकार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तीनों से रूसी पर्यटक से लूटा गया एक मोबाइल, बैग और पेंसिल बॉक्स बरामद करने के बाद उनका चालान कर दिया था। चौथा आरोपी फरार था। पुलिस के मुताबिक चौथे आरोपी संजू पुत्र बाबूराम ने नगीना कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें