फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों को छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपियों को छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। पंचायत के फैसले के बाद किशोरी आरोपी युवक के घर रह रही थी। पंचायत ने बालिग होने के बाद उसका निकाह युवक से करने का फैसला दिया था। किशोरी ने आरोपी युवक के भाई पर भी रेप का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि करीब सात माह पूर्व एक किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में गांव में पंचायत हुई। पंचायत में गर्भवती किशोरी को देखभाल के लिए आरोपी घर में रहने का फरमान सुनाया था। परिजनों ने आरोपी युवक को घर से बाहर भेज दिया। किशोरी के बालिग होने पर निकाह की बात तय हुई। आरोप है कि घर मेें रहने के दौरान आरोपी के एक भाई ने भी गर्भवती किशोरी से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत महिला आयोग पहुंची तो उसके निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी के बयान दर्ज कराए। किशोरी ने संतान को जन्म दिया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने दो आरोपियों को दो दिन तक थाने में बैठाकर छोड़ दिया। अब आरोपी फैसले का दबाब बना रहे हैं। हलके के दरोगा शिवशंकर का कहना है कि दो आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें