फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का शव रखकर प्रदर्शन, हाईवे जाम

विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से गत दिवस बालक की मौत पर पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। क्षुब्ध लोगों ने अज्ञात के विरुद्ध दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक व चालक पुत्र को बचाने का आरोप लगाया। सीओ के मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। हाईवे पर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक विरोध प्रदर्शन होता रहा।

विज्ञापन


जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सबसे अधिक परेशानी बाराबंकी से हैदरगढ़ आवागमन करने वाली अनुबंधित बसों की सवारियों को उठानी पड़ी। पुलिस विरोध प्रदर्शन के दौरान वीडियोग्राफी कराकर कार्रवाई की चेतवानी देती रही लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।


मंगलवार को कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के फतेहगंज गांव के निकट बांदा-बहराइच-भिटरिया मार्ग पर ग्रामीणों ने एक दिन पहले ट्रैक्टर से कुचलकर मनीराम रावत के पांच वर्षीय पुत्र चंदन की मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिवारीजनों के मुताबिक घटना के समय गांव के त्रिभुवन का ट्रैक्टर इनका पुत्र राजकुमार चला रहा था। लेकिन पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए।
विज्ञापन


पुलिस के एफआईआर की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस से लौटे परिवारीजनों व ग्रामीणों  ने राजमार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जानकारी पर कोतवाल रतन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। सीओ शैलेंद्र राय ने  पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुरूप एफआईआर में आरोपी का नाम बढ़ाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें