रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी
हल्दौर। चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर एक लाख की नगदी सहित करीब चार लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित शिक्षक ने पैजनिया चौकी पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम फजलपुर ढाकी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महबूब गांव की मस्जिद के मुतवल्ली हैं। शिक्षक कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। मंगलवार को परिजन मकान का ताला लगाकर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से दवाई दिलवाने गए थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। महबूब के मुताबिक मस्जिद के करीब लाख की नगदी तथा पुत्र और पुत्री की के लिए खरीदा गया सामान चोरी चला गया। गृह स्वामी महबूब के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। पीड़ित शिक्षक ने पैजनियां चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। चौकी प्रभारी परवेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।