फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पित्तानहेड़ी में परिवार को बंधक बनाकर डाला डाका
विज्ञापन

कोतवाली देहात(बिजनौर)। कोतवाली-नहटौर रोड स्थित पित्तानहेड़ी में सोमवार की रात सात बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 30 हजार रुपये और करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद मोहल्ले वालों ने उन्हें बंधन मुक्त कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
कोतवाली-देहात नहटौर रोड पर गांव पित्तानहेड़ी निवासी मोहम्मद अकरम के पुत्र अनवार, मनव्वर व सनबर मुंबई में रहकर अपना बेकरी का कारोबार करते हैं। तीनों में से दो की पत्नी गुलशन पत्नी अनवार व शाइस्ता पत्नी मुन्नवर अपने पति के साथ मुंबई चली गईं। सनबर की पत्नी नगमा ईद के कुछ दिन बाद से अपने मायके गई हुई थी। सोमवार की रात मोहम्मद अकरम अपनी पत्नी बतुल , नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा निवासी अपनी बेटी शबनम व उसके बच्चे सुमैय्या, मुरसलीन, अफीफा व कैफिया के साथ अकरम के घर पर सो रहे थे। रात में एक बदमाश दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गया और उसने घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया। अन्य छह सशस्त्र बदमाश भी घर में घुस गए। उन्होंने सभी परिवारजनों को हथियारों से आतंकित कर एक कमरे में बंद कर दिया। दो बदमाश उनके पास खड़े रहे। अन्य पांच बदमाशों ने घर में रखे 30 हजार रुपये नगद, 26 तोला सोने के जेवरात व दो किलो चांदी के जेवरात लूटकर परिवार को कमरे में बंधकर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर पहुंचे और कमरे में बंद सभी परिजनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोहम्मद अकरम ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें