फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से नौ लाख की शराब पकड़ी, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर से नौ लाख की शराब पकड़ी, तस्कर फरार
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर। हल्दौर पुलिस ने गांव सुमालखेड़ी के ढाबे के पास चेकिंग में कैंटर में लदी नौ लाख रुपये कीमत की अरुणाचल प्रदेश की 180 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। चालक और उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक समेत चारों तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, आबकारी विभाग की टीम ने रोडवेज बस से 17 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नूरपुर-बिजनौर मार्ग पर गांव सुमालखेड़ी के निकट स्थित ढाबे पर पुलिस ने बुधवार की रात वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रहे एक कैंटर को रोक लिया। तलाशी ली तो कैंटर के अंदर बने डबल केबिन में छुपा कर रखी गई अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब की 180 पेटी बरामद की। चालक और उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया।। पुलिस की ओर से फरार कैंटर चालक के अलावा शहर कोतवाली के गांव आदोपुर निवासी शहजाद, गांव आलमपुर ऐडवा निवासी जितेंद्र उर्फ बुल्ले व हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव चौकपुरी निवासी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक एस भड़ाना का कहना है कि फरार शराब तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, आबकारी विभाग की टीम ने बिजनौर में बैराज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से रोडवेज बस को रोककर दिल्ली प्रदेश की 17 पेटी शराब के साथ कोटद्वार के गांव पदमपुर मोटाढाक निवासी वीरेंद्र शर्मा को दबोच लिया। वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसका चालान कर दिया। रोडवेज बस में ये शराब छिपा कर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें