फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटने पर भाजपा नेता को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को पीटने पर भाजपा नेता को पकड़ा
विज्ञापन

नहटौर। मोहल्ला होलियान निवासी संजू सैनी का अपनी पत्नी पूजा सैनी से कई माह से विवाद चल रहा है। संजू सैनी भाजपा का नगर मंत्री हैं। महिला अपने मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार शाम भाजपा नेता की पत्नी ससुराल में रहने के लिए आई थी। महिला का आरोप हैं कि घर में आते ही उसके पति संजू सैनी और ससुर ओमप्रकाश ने पीटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर संजू सैनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर कई भाजपाइयों ने थाने में डेरा डाल दिया। महिला को समझा बुझाकर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें