ग्राम समाज की भूमि पर धर्मस्थल का निर्माण, दो चालान
अफजलगढ़। ग्राम समाज की भूमि पर स्थित तालाब पर धर्म स्थल का निर्माण करने के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रधान ने गांव रसूलाबाद स्थित तालाब को ठेके पर दिए जाने के लिए उसकी साफ सफाई कराई है। इसी बीच गांव के ही नरेश पुत्र गंगाराम, राकेश पुत्र धर्म सिंह ने तालाब की भूमि पर धर्मस्थल का निर्माण शुरू कर दिया। प्रधान की शिकायत बुधवार को पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर दिया है।