फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के कैश काउंटर में छिपी किशोरी को पकड़ा, पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आजाद रोड स्थित स्टेट बैंक में कैश काउंटर में घुसी किशोरी को स्टाफ ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को हिरासत में थाने ले आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आजाद रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक किशोरी और एक युवक पहुंचे। बाद में किशोरी कैश काउंटर में जाकर बैठ गई। इस दौरान एक ग्राहक की नजर युवती पर पड़ी तो उसने कैशियर से पूछा कि लड़की कैश काउंटर के नीचे क्या कर रही है। कैशियर ने कैश काउंटर के नीचे छुपी किशोरी को पकड़ लिया। जबकि युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बैंक कर्मचारियों ने किशोरी की तलाशी ली तो उसके पास मात्र साढे़ चार सौ रुपये बरामद हुए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने खुद को मध्यप्रदेश का बताया। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई। वहीं शाखा का कहना है कि किशोरी ने बैंक में कोई चोरी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें