पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर
शेरकोट। दिल्ली निवासी महताब परवीन पुत्री अब्दुल सलाम ने थाने में दी तहरीर में बताया की उसकी शादी शेरकोट के मोहल्ला खुराड़ा निवासी सरफराज अहमद से जून 2014 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति विदेश में नौकरी करने चला गया। विदेश जाने के लिए पति ने उसके मायके वालों से एक लाख रुपये भी उधार लिए थे। कुछ समय पहले उसका पति विदेश से घर वापस आया और उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। महिला ने धोखा देकर शादी करने के आरोप में पति और सुुसरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।