भूमि पर कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज
चंदक। जहानाबाद के लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि मंडावर के गांव भरूका निवासी इकबाल, उस्मान, आबिद ने गांव जहानाबाद, शाहपुर खादर में 11 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रखा था। तीनों की जमीन पर जिला शामली के शब्बीर, शाहरून ने पलेज बो रखी है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि भूमाफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही। जल्द की जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाएगा।