चंपावत। पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों में अवैध शराब सहित दो लोगों को हिरासत मे लिया है। जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान ने बताया कि उप निरीक्षक विजय कुमार ने चौड़ाख्याली में एक दुकान से 34 पव्वे देशी शराब और बीयर की 20 बोतलें बरामद की गई। दुकानदार यशपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। जबकि कांस्टेबल शाकिर अली ने मल्ली खटोली गांव में नाथ सिंह के घर से सात बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी है।