फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर इंजीनियर ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। गुुरुग्राम में कार्य करने वाले नगर निवासी एक इंजीनियर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के उत्पीड़न से बचाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह हिंदू धर्म को त्याग इस्लाम धर्म अपना लेगा।
विज्ञापन

इंजीनियर ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हल्दौर निवासी एक युवती से हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके मोबाइल पर अनजान युवकों की कॉल आने लगी। उसके पूछने पर पत्नी ने गोलमोल जवाब दिया। उसने सुसराल वालों को अवगत कराया। इस बाबत पंचायत हुई। उसकी पत्नी ने माफी मांग भविष्य में फिर से गलती न करने की बात दुहराई। इस पर उसने मामले को रफा दफा कर लिया। आरोप है कि कुछ दिनों तक ठीक ठाक रहने के बाद बाद पत्नी फिर से गलत हरकतें करने लगी। इस बार उसने सत्ता पक्ष व कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं से संबंध बना लिए है। हद तो जब हो गई जब पत्नी ने आरोपियों से उसके सामने ही मोबाइल से बात की और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे डाली है। युवक ने पत्नी व उसके प्रेमियों से अपनी जान का खतरा बताते हुए एसपी बचाने की गुहार की है। चेताया है कि यदि पुलिस ने उसकी मदद नहीं की तो वह मुस्लिम धर्म अपनाने को विवश होगा। एसओ का कहना है कि ऐसा कोई मसला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें