अमरोहा। घर में घुंसकर सिरफिरे युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। मां के विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र केे गांव में एक युवती घर में अकेली थी। जबकि उसकी मां पड़ोस के घर में बैठी थी। इसी दौरान एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेबस युवती का शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवती की मां दौड़कर घर पहुंची। युवक को पकड़ने की कोशिश, लेकिन वह पीड़िता की मां के साथ मारपीट कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन पीड़ित युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।