हसनपुर। नगर के बाईपास स्थित ग्रीन सिटी में बुधवार की रात मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। परिवार के लोग शादी समरोहा में गए थे। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। नगर के हसनपुर बाईपास ग्रीन सिटी निवासी मोहम्मद असलम 27 जून को उघनपुर अपने गांव शादी समारोह में गए थे। शादी के बाद जब वह बच्चों के साथ घर लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। ताला टूटा देख पति-पत्नी हैरान हो गए। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। आलमारी का ताला भी टूटा था। जिसमें रखी सात हजार नकदी सहित जेवर और 18 जोड़ी कपड़े गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पीड़ित का कहना है कि चोर लगभग एक लाख रुपये का सामान ले गए।