फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाईल में लूट करने वाले पकड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नहटौर-किरतपुर मार्ग पर सेल्समैन के साथ लूट की वारदात को एक बीए के छात्र ने अपने साथी के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को पकड़कर लूट का खुलासा करने का दावा किया है। बाइक ओवरटेक करके बाइक सवारों को लूटते थे। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त के दौरान नहटौर-किरतपुर मार्ग पर नहर के पुलिया पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से एक तमंचा और चाकू बरामद होने पर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने गांव थंबूवाला निवासी अमित त्यागी पुत्र रवींद्र त्यागी और गांव बरुकी का गौरव पुत्र नरेंद्र होना बताया। अमित प्राइवेट बीए का छात्र बताया जा रहा है। दोनों युवकों ने पूछताछ में साढ़े तीन माह पूर्व गांव नवादा चौहान के पास धामपुर के जैतरा निवासी मोबाइल के सेल्समैन सलीम अहमद से लूटपाट करना स्वीकार किया। दोनों युवक बाइक सवारों को ओवरटेक करके रोकते थे। तमंचों से आतंकित करते हुए लूटपाट करने के बाद बाइक से फरार हो जाते थे। दिन ढलते ही अंधेरे में लूट करने के लिए घर से निकल जाते थे। मौज-मस्ती करने के लिए लूटपाट करते थे। पुलिस ने उनके पास से दो हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों युवकों ने अन्य वारदातों के बारे में हाथ होना बताया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि दोनों युवकों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें