फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग व लूट की हुई घटनाओं का जल्द खुलासा करेगी क्राइम ब्रांच, टीम ने पुलिस कोतवाली में लूट की फाइलों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगर क्षेत्र में पिछले दिनों घटित चेन स्नेचिंग की घटनाओं के खुलासे के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने धामपुर कोतवाली पहुंचकर फाइलों को खंगाला। अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपियों का पता निकाल कर घटनाओं का खुलासा कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से बाइक सवार गैंग की ओर से चेन स्नैचिंग व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अप्रैल से लेकर अब तक कई दर्जन महिलाओं की चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। कई महिलाओं से उनका पर्स भी लूटा जा चुका है। यहां तक पिछले महीने दुर्गा विहार कालोनी निवासी स्योहारा थाने में तैनात दारोगा श्यामवीर सिंह की पत्नी सरोज व उनकी साली से बाइक सवार तीन बदमाशों ने कालोनी के बाहर गेट पर ही लूटपाट की थी। वह पुत्री की शादी के लिए बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। 14 अप्रैल की देर रात मोहल्ला खातियान निवासी अनिल अग्रवाल अपनी पत्नी प्रतिभा अग्रवाल के साथ नगीना मार्ग स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। नगीना मार्ग पहुंचने पर पीछे से बाइक से आए बदमाशो ने पत्नी के गले से एक लाख कीमत की सोने की चेन लूट ली थी। कोतवाल शक्ति सिह ने बताया कि पुलिस की ओर से घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने धामपुर पुलिस कोतवाली पहुंचकर लूट से संबंधित कई घटनाओ की फाइलें खंगाली। घटना स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। जल्द घटनाओं का पर्दाफाश कराने का लोगों को भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें