फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों पर नकेस कसने के लिए सादी वर्दी में एंटी रोमियों स्क्वायड टीम लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। थाना प्रभारी संजय पांचाल की ओर से मालगोदाम क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर के निकट सादी वर्दी में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम को लगाया था। कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ युवकोें ने सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिस कर्मियों पर भी तंज कसने शुरू कर दिए। जैसे ही उन्हें पुलिस के बारे में पता चला तो मौके से भाग हो गए। पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई और कोचिंग सेंटर संचालक को भी थाने में बुलवाया गया। पुलिस ने संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सेंटर के आस पास खड़े मनचलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल संजय कुमार पांचल ने बताया कि नगर में स्कूलों व कोचिंग सेंटरों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वाड तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें