फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के युवक की नजीबाबाद में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों के चलते देहरादून के युवक की हत्या
विज्ञापन

नजीबाबाद/रायपुर सादात। देहरादून निवासी एक महिला द्वारा पति की हत्या करने की आशंका की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक माह से लापता व्यक्ति का शव जंगल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

देहरादून के रायपुर निवासी मकसूदी ने 20 मई 2019 से पति जावेद के लापता होने की देहरादून के रायवाला थाने को सूचना दी थी जिसमें मकसूदी ने नजीबाबाद के परमावाला निवासी मुफीद पर उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मकसूदी की ओर से नजीबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नजीबाबाद और देहरादून पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। आरोपी मुफीद को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने दोस्त 48 वर्षीय जावेद की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव जंगल में गाड़ने का आरोप स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में क्षेत्रीय एसआई रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मुफीद की निशानदेही पर जावेद का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया है। सीओ महेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में मुफीद की पत्नी से मृतक जावेद के अनैतिक संबंध होने का मामला प्रकाश में आया है। मुफीद ने अपनी पत्नी की मदद से ही जावेद को नजीबाबाद बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें