फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर करीब नौ लाख रूपए की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख ठगे
विज्ञापन

चांदपुर। नगर के गुल मोहर कालोनी निवासी बलराज सिंह ने बताया कि मोहल्ला विवेकनगर निवासी अशोक कुमार से विश्वसनीय संबंध थे। करीब साढ़े चार साल पहले आरोपी ने उनकी पत्नी को सरकारी प्रवक्ता के पद पर नौकरी दिलाने की बात करते हुए दस लाख रुपये देने को कहा था। नौकरी न लगने पर रुपये वापस देने का वादा किया था। किसी तरह आरोपी को पांच-पांच लाख दो बार में दिए थे। लेकिन नौकरी नहीं लगी। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी के संबंध में बात की तो वह बहाने बनाकर टालता रहा। काफी तकाजा करने पर आरोपी ने एक लाख रुपये का चेक व पांच हजार रुपये नगद देकर शेष रकम जल्दी देने का वादा किया। उसके बाद तकाजा करने पर पत्नी के नाम दो लाख इक्यासी हजार का चेक दिया जो खाते में कम राशि होने के कारण कैंसल हो गया। काफी कहने के बाद आरोपी ने अब बकाया आठ लाख 95 हजार रुपये देने को साफ मना कर दिया है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें