फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा बेचने की कहानी महिला ने बच्चे को वापस लेने के लिए रची

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा बेचने की कहानी महिला ने खुद ही रची
विज्ञापन

नहटौर। तीन लाख रुपये में अपना चार माह का बच्चा बेचने की कहानी उसकी की मां ने खुद रची थी। महिला ने अपने पति से बच्चा वापस लेने के लिए उस पर बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला की कहानी को फर्जी बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तले सराय वाली फरहीन ने एक वर्ष पूर्व मोहल्ला छापेग्रान निवासी दानिश से प्रेम विवाह किया था। फरहीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में दस लाख रुपये की मांग करते हुए उसे परेशान किया जाने लगा। उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। वह ईद पर अपने मायके में चार माह के बच्चे के साथ आकर रहने लगी। आरोप है कि शुक्रवार को जब वह अकेली थी, तो उसका पति दानिश अपने घरवालों के साथ आया और मारपीट करते हुए तीन तलाक देने के बाद बच्चे को जबरन छीनकर ले गया। मारपीट में घायल फरहीन को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस के मुताबिक चार माह का बच्चा बेचने की कहानी महिला ने रची थी। बच्चा अपने बाप के पास सुरक्षित है। कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि बच्चा बेचने का आरोप जांच में फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें