बैटरा चोरी के आरोप में युवक पकड़ा
अफजलगढ़। पुलिस ने गांव कासमपुरगढ़ी निवासी युवक का ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया है। गांव निवासी संजय पुत्र करतार ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही फुरकान पुत्र शमशीर पर घेर में खड़े ट्रैक्टर से बैटरा चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को बैटरी सहित धर दबोचा लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।