फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने उड़ाए दो लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। विवाह समारोह के दौरान दो युवकों ने दो लाख रुपये से अधिक की नगदी भरा बैग साफ कर दिया। सीकेआई चौराहे के निकट संगम बैंक्वेट हॉल में गांव रानीपुर नंगला निवासी हरिराम सिंह के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। हरिराम के मुताबिक दो युवक विवाह समारोह के दौरान उसके नजदीक आकर बैठ गए। कुछ ही देर बाद उसका लगभग दो लाख रुपये की नगदी से भरा बैग गायब हो गया। हरिराम को जैसे ही बैग गायब होने की सूचना मिली उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। दो संदिग्ध युवकों के पास में बैठे होने की जानकारी पर उन्हें तलाशा गया। 100 यूपी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और परिजनों ने युवकों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि किसी ने थाने को घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें