ट्रेन में चढ़ती महिला के गले से चेन खींची
चांदपुर। गांव स्याऊ निवासी गुड्डी शुक्रवार को गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर से किरतपुर जा रही थी। चांदपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय किसी ने गले से सोने की चेन खींच ली। जब तक महिला समझती चेन खींचकर आरोपी फरार हो गया।