सदरूद्दीनगर में गोकशी करते हुए दबोचा
नहटौर। पुलिस ने गांव सदरूद्दीनगर में एक घर में छापा मारकर गोमांस पकड़ा है। मौके से पशु काटने के औजार और एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस टीम ने बुधवार रात गांव सदरूद्दीनगर में रईस अहमद के घर पर दबिश देकर रईस अहमद को रंगेहाथों गोकशी करते हुए दबोच लिया। उसका भाई खुर्शीद पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक कटा हुआ और एक जिंदा गोवंशीय पशु बरामद करने के साथ ही पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी अनुराग चौधरी की टीम ने मांस नमूने परीक्षण के लिए एकत्रित किए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रईस अहमद का चालान कर दिया है। बताया जाता है कि नगर में अवैध रूप से पशु कटान के मामले पकड़े जाने पर यह काम अब चोरी छिपे गांवों में होने लगा है । कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।