मैजिक चालक के साथ मारपीट
मंडावली। मैजिक चालक व परिचालक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर युवाओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। भागूवाला निवासी सुल्तान व साजिद मैजिक गाड़ी चलाते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को मैजिक में बैठी महिला सवारी से युवा छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर लड़कों ने मंडावली थाने के कुछ दूरी पर अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।