फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा
अफजलगढ़। पुलिस ने एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव कासमपुरगढ़ी निवासी सलमान पुत्र इशरार 19 सितंबर 2017 से एक मुकदमे में वांछित है। वह तभी से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसको इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से दबोच कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।