चेयरपर्सन के पति सहित 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अफजलगढ़। दस दिन पूर्व ईदगाह के बाहर ईद की मुबारकबाद फ्लैक्सी लगाने को लेकर पूर्व चेयरमैन जावेद विकार व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट के समर्थकों में विवाद हुआ था जो तूल पकड़ता जा रहा है। झगडे़ में दोनों ओर के आठ लोग घायल हो गए थे। जिसमें सलीम अहमद की ओर से 16 लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जावेद पक्ष की ओर से तहरीर दी गई थी मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन पति के समर्थकों के खिलाफ पूर्व चेयरमैन जावेद विकार के छोटे भाई जमशेद विकार की ओर से मेडिकल रिपोर्ट व तहरीर मिल गई थी जांच चल रही थी। जांच के बाद सलीम अंसारी एडवोकेट, नसीम अहमद, वसीम अहमद, शमीम अहमद, मेहर आलम, मौ.जिशान, मौ. फैसल, मौ. सुहैल, मौ. फैज, मौ. आफताब, निसार अहमद, अब्दुल कय्यूम, जमीर अहमद, मौ. आरिफ, अनीस अहमद, मौ. कादिर, अनवर हुसैन, जरीफ अहमद, सभासद मौ. कासिम, नईम अहमद, मौ.फारुख, दिलशाद शम्सू आदि सहित 22 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।