आपत्तिजनक वीडियो वायरल
बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से एक साल पहले प्रेम संबंध हो गए। रिश्ते में दोनों मुमेरे फुफेरे भाई बहन हैं। युवती की शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी हो गई। प्रेम संबंधों के दौरान भी युवती की एक आपत्तिजनक वीडियो युवक के मोबाइल में थी। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। परिजनों ने यह शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।