फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्र की मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल छात्र की मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

नगीना। नगर के एमबीबीएस के छात्र का शव 20 दिन पूर्व उन्नाव के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मिलने के मामले में मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर एसडीएम नगीना देकर मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सुशील कुमार शनिवार को दर्जनों मोहल्लेवासियों व परिजनों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गजेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उसका पुत्र अभिषेक विलियम सरस्वती मेडिकल कॉलेज थाना सोहरा मऊ जनपद उन्नाव में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष का छात्र था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र की पांच मई को हत्या कर उसका शव हॉस्टल में पंखे से लटका दिया गया था। घटना की तहरीर उनकी ओर से उसी दिन थाना सोहरा में दे दी गई थी, लेकिन हत्या के 20 दिन बाद भी सोहरा मऊ थाना जनपद उन्नाव की पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। घटना को आत्महत्या का रूप दिए जाने की कोशिश की जा रही है। यह भी आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र की हत्या में कॉलेज के ही कई छात्र व एक छात्रा शामिल हैं, लेकिन मामले में उनकी ओर से दी गई तहरीर के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले की जांच सीबीआई से कराने तथा मुकदमा दर्ज करा कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मृतक छात्र के पिता सुशील कुमार के साथ मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी जयप्रकाश, धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार, ब्रज मोहन सिंह, नीता सिंह, कमलेश कुमारी, नीतू रानी, रोशनी रानी, रेखा रानी व कामिनी दिवाकर के अतिरिक्त दर्जनों मोहल्ले वासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें