रेहड़। बरात में दूल्हे के दोस्तों ने फरमाईश पर नागिन धुन न बजाने पर बैंडबाजा बजाने वालों को धुन डाला। गांव में चढ़त के दौरान दूल्हे के दोस्त बैंडबाजे वालों से बार बार नागिन डांस बजाने का दबाव बना रहे थे। लेकिन नशे में धुत युवकों की बैंडबाजे वालों ने एक नहीं सुनी। इसके बाद गुस्साएं युवकों ने बैंडबाजे वालों को भरी चढ़त में पीटना शुरू कर दिया। मारपीट कर उनके ढोल नगाड़े भी फोड़ डाले। घटना से क्षुब्ध बैंडबाजा मास्टर चढ़त छोड़कर जाने लगे। इस पर गांववासियों ने बीच बचाव कर बामुश्किल चढ़त पूरी कराई। पुलिस ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।