फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मंडावर। पुलिस ने एसपी के आदेश पर गांव मुकीमपुर जमाल उर्फ इनामपुरा ग्राम प्रधान व उनके पति को फोन पर धमकी देकर छह लाख रुपये मांगने के मामले में गांव के ही एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम प्रधान के पति ने अन्य ग्राम प्रधानों के साथ एसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत की थी।
गांव मुकीमपुर जमाल उर्फ इनामपुरा निवासी ग्राम प्रधान के पति परवेज आलम ने अन्य ग्राम प्रधानों के साथ 25 फरवरी को एसपी संजीव त्यागी को शिकायती पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में परवेज आलम ने आरोप लगाया था कि उनके गांव का ही हेमेंद्र कुमार नामक युवक आए दिन उनकी पत्नी ग्राम प्रधान नजराना खातून और उन्हें फोन पर धमकी देकर छह लाख रुपये की मांग करता है। ऐसा नहीं करने पर हेमेंद्र ग्राम प्रधान व उनके पति की ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की शिकायत अधिकारियों से कर झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी देता है। परवेज ने बताया कि युवक की धमकी वाली ऑडियो और वीडियो ग्राम प्रधान के पास है। आरोप है कि युवक 24 फरवरी को फिर से ग्राम प्रधान के घर पर आया और गालीगलौज करते हुए छह लाख रुपये देने के लिए धमकाया। मजबूर होकर इसे लेकर 25 फरवरी को ग्राम प्रधान के पति क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधानों को लेकर एसपी से मिले और मामले की शिकायत की थी। एसपी ने उन्हें मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। एसपी संजीव त्यागी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल एक छात्र ने दी भूगोल की परीक्षा
बिजनौर। रजा इंटर कॉलेज मेमन सादात में द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा देने केवल एक छात्र पहुंचा। प्रधानाचार्य के अनुसार इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षक एक रिलीवर, दो सर्च अध्यापक, एक सहायक अध्यापक, कंप्यूटर ऑपरेटर, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मिलाकर कुल दस कर्मचारी केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें