फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लुटेरों पर लगाई गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच लुटेरों पर लगाई गैंगस्टर
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने पांच लुटेरों पर गैंगस्टर लगाई है। लुटेरों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। सभी लुटेरे जेल में बंद है।
शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक गांव स्वाहेड़ी निवासी लवी, पुनीत, तुषार, हल्दौर थाने के गांव बधावा निवासी आयुष व मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव राजपुरकला निवासी बिट्टू पर गैंगस्टर लगाई है। शहर कोतवाली में गैंगस्टर की पांचों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी बदमाश जेल में बंद हैं। बदमाशों का यह गैंग लूट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। इस गैंग ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। गैंग ने 24 मई को बिजनौर की हेमराज कालोनी निवासी भारत सिंह गांव उमरपुर जमालपुर फरीदपुर नीरा के पास से 50 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया था। 12 जून को गैंग ने किरतपुर की वाल्मीकि बस्ती निवासी विजय कुमार व उसके दो साथियों से बाइक व तीन मोबाइल लूट लिए थे। किरतपुर क्षेत्र में भी गैंग ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। 15 जून को शहर कोतवाली पुलिस ने गैंग को मुठभेड़ के दौरान लूट के सामान तमंचो च चाकू के साथ दबोचा था। तब से गैंग जेल में है। इस गैंग के पकड़े जाने के बाद इलाके में लूट की घटनाओं पर बिराम लग गया था। पुलिस ने अब गैंग पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर लगा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें