थानाभवन। पुलिस ने अलग-अलग मामलों के छह वारंटी गिरफ्तार कर लिए। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी कल्लू उर्फ शाकिर और सावेज एक मामले में फरार चल रहे थे। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने ब्रजमोहन, दिलावर और गोपाल निवासी यारपुर को भी वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक अन्य वारंटी सिमंदर निवासी जलालाबाद को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।