फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से लूट का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। चार दिन पूर्व मोहल्ला चौधरियान में सराफ जयप्रकाश वर्मा की दुकान से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। दोनों बाइक सवार लुटेरे पीर की चुंगी वाले रास्ते से फरार हुए थे। व्यापारियों का कहना है कि इस लूटपाट की घटना से दुकानदार भयभीत है। आए दिन बंद मकानों में चोरी होना आम बात हो गई। बंद मकानों में चोरी होने के बाद अब दुकानदारों से भी लूटपाट होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी अंकुर जैन, शगुन वर्मा, प्रशांत वर्मा, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, जय कुमार, मोहम्मद असलम, प्रदीप कुमार, कुलवीर सिंह, मोहम्मद याकूब आदि ने लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच चल रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें