निरीक्षण में मिली थी अनियमितताएं
शामली। सीडीओ के 25 नवंबर के गांव के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने के मामले में ताजपुर सिंभालका में ग्राम पंचायत अधिकारी इरफान अली को निलंबित कर दिया था। जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री ने बताया कि निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी महिला सशक्तीकरण अभियान में रुचि नहीं ले रहा था। बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि सीडीओ के 25 नवंबर के गांव के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गई थी।