कासमपुरगढी। अफजलगढ़ निवासी शमीम अहमद ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले ग्राम मानियावाला निवासी सोनम से हुई थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इस कारण तीन माह पहले उसकी सास उसकी पत्नी सोनम को मानियावाला ले गई। उस समय वह तीन माह की गर्भवती थी। वह अपनी पत्नी को लेने कई बार ससुराल गया। मगर, ससुराल वालों ने उसे नहीं भेजा। ईद के बाद भेजने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान सुसराल वालों ने उसकी पत्नी का गर्भपात करा दिया। इस मामले को लेकर वह और उसके सुसराल वाले आपस में भिड़ गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।