नजीबाबाद। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-4 पर बैठा एक साधु अचानक नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक हाथ कट गया। पैसेंजर ट्रेन नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रुक रही थी। तभी अचानक पहले से ही प्लेटफार्म पर रेल पटरी की तरफ बैठा साधु अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन सहित दो डिब्बे निकलने के बाद अचानक प्लेटफार्म पर बैठे साधु को झपकी लगी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्रियों ने शोर मचाया, तब तक ट्रेन के शेष दो डिब्बे उसके ऊपर से गुजर चुके थे। साधु को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।