पेपर मिल कर्मचारी से लूट
नजीबाबाद/ जलालाबाद । आदर्श नगर के बी फोर निवासी पंकज विश्नोई रामा पेपर मिल किरतपुर में सुपरवाइजर सिक्योरिटी में काम करता है। देर रात ड्यूटी करके वह अपनी बाइक सुपर स्पलेंडर यूपी 20एवाई- 9984 से घर लौट रहा था। किरतपुर-नजीबाबाद मार्ग पर गांव दाऊदपुर नन्हेड़ा के निकट कोहरा अधिक होने के कारण बाइक धीमी चल रही थी, तभी तीन बदमाशों ने पंकज विश्नोई को रोककर उसकी बाइक, मोबाइल और बैग लूट लिया। बदमाशों के भागने के बाद पंकज ने पड़ोस के फार्म हाउस के चौकीदार के मोबाइल से परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।