फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने मारपीट कर पशु चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। छह नकाबपोश बदमाशों ने एक पशुशाला में घुसकर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पुत्र के साथ मारपीट की। दोनों को चारपाई से बांधकर चार पशु चुराकर ले गए। दोनों ने बंधन मुक्त होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जोशीयान निवासी सत्यवीर सैनी ने ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास अपने खेत पर पशुशाला बना रखी है। बीती रात सत्यवीर अपने पिता भवते के साथ पशु शाला पर सो रहा था। करीब दो बजे छह नकाबपोश बदमाश उनकी पशुशाला में घुस गए। सत्यवीर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। बदमाशों ने पिता पुत्र को चारपाई से बांधकर पशुशाला में बंधी तीन भैंस एक लवारा व एक मोबाइल चुराकर ले गए। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पिता-पुत्र ने बंधक मुक्त होकर स्कूल के गार्ड को बताया।उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पशु चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें