नूरपुर(बिजनौर)। गांव राहुनंगली निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई परवेंद्र की नूरपुर के मोहल्ला गोविंदनगर में मोबाइल की दुकान है। सोमवार की शाम उसकी दुकान पर नूरपुर निवासी माहरुफ, फिरोज, बिलाल, फैसल और काकी आए और एक मोबाइल ठीक कराया। मोबाइल ठीक करने के बाद जब परवेंद्र ने पैसे मांगे तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। परवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।