हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बड़गांव (सहारनपुर)। सोमवार की सुबह कस्बे के दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले की थाने पर शिकायत करने के बावजूद रात में एक बार फिर दोनो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा थाने पर हंगामा करने पर पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार को कस्बा निवासी मामू कश्यप पक्ष व दलित पप्पू पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें मामू पक्ष के पांच व पप्पू पक्ष की एक महिला घायल हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी लेकिन देर शाम तक पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर एक बार फिर दोनो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें मामू पक्ष के मोहित पुत्र शमशेर को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने रात में ही थाने पर हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाये। बाद में हंगामा बढ़ता देख सीओ देवबंद मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कराकर घायल को डाक्टरी परीक्षण को भेजते हुए लोगों को शांत कराया।