पत्नी को जलाकर मारने की रिपोर्ट
कालागढ़। नई कॉलोनी मे एसबी आवासीय क्षेत्र में 12 जुलाई को नरेंद्र सैनी की पत्नी को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पीएचसी लाया गया था। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। रेखा की मां शकुनवा मुसोमात निवासी गिरीडीह जनपद ने कालागढ़ पहुंच कर मृतका के पति और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। एसओ ने बताया कि रेखा मृत्यु 17 जुलाई को हो गई थी। लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।