फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पर पथराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस पर किया पथराव, आठ यात्री चोटिल
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। बस के ओवरटेक करने से गुस्साए कार चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस के शीशे तोड़ दिए। बस के आठ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब पौने 11 की घटना है। मुरादाबाद से देहरादून जा रही थी रोडवेज की बस ने कांठ में किसी आल्टो कार को ओवरटेक किया। बस के यात्रियों के अनुसार शायद बस का पिछला हिस्सा कार से टकराया। बस चालक छत्रपाल ने बताया की कार वाले ने पीछे से गालियां देनी शुरू कर दीं। बस चालक बस को तेजी से लेकर सहसपुर चौकी पर आया, यहां उसने चौकी इंचार्ज को पूरी घटना बताई। चौकी इंचार्ज ने घटना को हल्के में लेते हुए बस को बिना किसी सुरक्षा के रवाना करा दिया। स्यामाबाद से पहले ही पीछे से आई दो कार आल्टो और डिजायर ने बस के आगे कार लगाकर बस को रुकवा लिया। बस के दरवाजे और खिड़की बंद होने के कारण सीधे तो मारपीट नहीं की, लेकिन बस पर आगे और पीछे के शीशे पर पथराव किया। इससे बस के दोनों शीशे टूट गए। आगे और पीछे बैठे आठ यात्री कांच के टुकड़े लगने से घायल हो गई। चालक ने बताया की रात 11.25 पर बस पर पथराव किया गया है। जैसे ही स्योहारा थाने को घटना की सूचना मिली थाने में खलबली मच गई। पुलिस ने बस पर हमला करने वालों की तलाश में जुट गई है। मामूली चोट होने के कारण यात्री अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें