फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जलाई गई विवाहिता ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसी विवाहिता की दिल्ली में उपचार के दौरान जान गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आग के हवाले की गई विवाहिता ने दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सप्ताह भर से विवाहिता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग में जूझ रही थी। पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

थाना नौगावां क्षेत्र के खेड़ा अपरौला गांव निवासी छोटे ने अपनी बेटी रीना का निकाह दो साल पूर्व गजरौला के मोहरका पट्टी में फहीम के साथ किया था। आरोप है कि बेटी के निकाह में दिए दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। वह दहेज में बाइक आदि की मांग करते थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से बेटी को जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी रीना को गजरौला भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दिल्ली के अरबन अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार की सुबह रीना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव शाम जब शव गांव खेड़ा अपरौला लाया गया। पीड़ित परिवार की ओर से दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिये जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें